हेमंत सरकार की विफल कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का उग्र प्रदर्शन…

हेमंत सरकार की विफल कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का उग्र प्रदर्शन…

धनबाद(DHANBAD): हेमंत सरकार की ध्वस्त कानून व्यवस्था के विरोध में आज भाजपा धनबाद महानगर महिला मोर्चा एवं भाजपा ग्रामीण महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय रणधीर वर्मा चौक पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी एवं निर्मम हत्या के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करने तथा दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और फांसी जैसी कड़ी सजा की मांग को लेकर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती विभा रानी सिंह ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री श्रीमती रीता यादव ने किया।

धरना के अनुमंडल पदाधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर सिंदरी से भाजपा प्रत्याशी रह चुकीं तारा देवी ने अपने वक्तव्य में कहा कि झारखंड में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है और सरकार पूरी तरह से मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि एक मासूम बच्ची के साथ इस प्रकार की अमानवीय घटना पूरे समाज को झकझोर देने वाली है, लेकिन सरकार की निष्क्रियता बेहद चिंताजनक है। उन्होंने दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम सजा देने की मांग की।
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विभा रानी सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पूरी तरह से भगवान भरोसे है। राज्य में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो भाजपा महिला मोर्चा सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन को और तेज करेगी।

जिला मंत्री रीता यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा इस मामले में न्याय मिलने तक चुप नहीं बैठेगी और लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जल्द सजा दिलाई जाए।
धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग की। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रमा सिन्हा, दीपा दास, भारती दुबे, श्वेता किन्नर, रीना साहू, काजल झा, मानस प्रसून, राजकिशोर जैना, शिवांश श्रीवास्तव, इंद्रभूषण कुशवाहा, जीत सोनी ,बोबी पाण्डेय सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *