हिरासत में लिए गए सभी कारोबारी आठ कारोबार से जुड़े हुए….

हिरासत में लिए गए सभी कारोबारी आठ कारोबार से जुड़े हुए….

हजारीबाग(HAZARIBAGH): शनिवार को जिन आठ लोगों से एसीबी पूछताछ कर रही है उनमें ज्यादातर जमीन के कारोबार खरीद फरोख्त से जुड़े बताए जाते हैं। विदित हो कि एसीबी ने आठ लोगों से पूछताछ शुरू की है। सूचना के अनुसार इनका प्रोफाइल जमीन खरीदने और बेचने से जुड़ा है। वैसे एसबी ने वन भूमि खरीद मामले में कुल 73 लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें 5 सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हैं। नामजद आरोपियों में स्थानीय रसूखदारों से लेकर बिचौलियों और भूमाफियाओं तक के नाम दर्ज हैं। नामजद सरकारी अधिकारी-कर्मियों में जयंत कुमार, अंचल निरीक्षक,राजीव कुमार, राजस्व उपनिरीक्षक,आर.के. सिंह, कार्यालय कर्मी,विनोद प्रसाद, राजस्व कर्मचारी,दयानंद प्रसाद, सहायक कर्मी शामिल हैं।

इनके अलावा भगवान प्रसाद गुप्ता, ईश्वर दयाल गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता, इन्द्र प्रसाद गुप्ता, प्रेम कुमार गुप्ता, रामवृक्ष गुप्ता, रामकिशोर गुप्ता, रामगति गुप्ता, बलवंत गुप्ता, दानिन्द्र कुमार, रामु कुमार, बालगोविंद साब अमृत कुमार, नंद किशोर प्रसाद, निरंजन कुमार, बिनय कुमार सिंह, स्निग्धा सिंह, शशि शेखर प्रसाद, संजय शेखर, देवेन्द्र प्रसाद, प्रेम प्रसाद गुप्ता, इन्द्रदेव प्रसाद, लाटो प्रजापति,मानकी प्रजापति, देवी प्रजापति, कुलो प्रजापति, नेमीचन्द प्रजापति, तिलक प्रजापति, युगेश्वर प्रजापति, कुलेश्वर प्रजापति, शंकर प्रजापति विशेश्वर प्रजापति, लखेन्द्र प्रजापति, रामदयाल प्रनापति राजकुमार प्रजापति, बसन्ती देवी, पारो देवी, सुनिल कुमार प्रसाद, जय प्रकाश कुमार, बब्लू कुमार, प्रशान्त कुमार , रामधनी राम, राजेन्द्र प्रसाद, प्रदीप प्रसाद, रामप्रकाश माली, डॉ. रश्मि प्रसाद,प्रकाश कुमार सिन्हा, सौरभ कुमार, सीमा सिन्हा, अर्चना देवी, डॉ. राजीव कुमार, अनिल कुमार सिंह, रेणु देवी, मुनिया देवी, जयप्रकाश यादव, मोहम्मद कलन, जितेन्द्र प्रसाद, डॉ राजकमल रंजन, तरूण कुमार जैन, राजो देवी, हर्षिता भारती,रेणु कुमारी, आशुतोष कुमारं मो राशीद हुसैन, अनिता चुनारी सिंह, विरण सिन्हा, संजीत कुमार सिंह शामिल हैं। विदित हो कि अब तक की जांच में सामने आया है कि इन अधिकारियों ने दूसरे आरोपियों के साथ मिलकर दस्तावेजों में गड़बड़ी की, भूमिहीन भूमि को निजी बताकर फर्जी कागजात तैयार किए और करोड़ों के अवैध लेनदेन कराए।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *