हिमाचल की नन्ही नितिका को PM मोदी का आशीर्वा,: बुआ से बोले- ‘कोई दिक्कत हो तो मुझे फोन करना’…

हिमाचल की नन्ही नितिका को PM मोदी का आशीर्वा,: बुआ से बोले- ‘कोई दिक्कत हो तो मुझे फोन करना’…

हिमाचल प्रदेश(HIMACHAL PRADESH): हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आई आपदा में अपने माता-पिता और दादी को खो चुकी एक साल की नितिका कुमारी को अब उनकी बुआ किरना पाल रही हैं। PM मोदी ने कांगड़ा के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद गग्गल एयरपोर्ट पर नितिका और उनके परिवार से मुलाकात की। पीएम ने किरना को भरोसा दिलाया, “अगर कोई समस्या हो तो मुझे फोन करना।”

PM का मरहम लगाने वाला स्पर्श
किरना ने बताया, “जब पीएम ने मुझसे बात की और नितिका को गोद में लिया, तो दिल को सुकून मिला। उन्होंने बच्ची को करीब 3-4 मिनट तक गोद में रखा। मुझे नहीं पता था कि उन्हें नितिका की दुखद कहानी पहले से पता थी या आज ही बताई गई।” पीएम ने नितिका के साथ अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कीं।

नितिका अब परिवार का हिस्सा
नितिका 15 जुलाई 2025 से अपनी बुआ किरना के साथ रह रही है। किरना ने कहा, “वह अब हमारे परिवार का अभिन्न हिस्सा है।” किरना का एक बेटा है, जो 11वीं कक्षा में पढ़ता है। उनके पति अनमंत्रन सिंह ने कहा, “नितिका हमारे लिए ईश्वर का आशीर्वाद है। अब हमारा परिवार पूरा हो गया है।”

राज्य की संतान’ नितिका को सरकारी मदद
हिमाचल सरकार ने 26 जुलाई 2025 को नितिका को “राज्य की संतान” घोषित किया और मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत उसे 4,000 रुपये मासिक मदद दी जा रही है। जुलाई और अगस्त के लिए 8,000 रुपये उसके खाते में जमा हो चुके हैं। यह सहायता उसे 27 साल की उम्र तक मिलती रहेगी।

PM ने की अन्य प्रभावितों से मुलाकात
PM मोदी ने किरना के अलावा मंडी, कांगड़ा और चंबा के 14 अन्य आपदा प्रभावित लोगों से भी बात की। उन्होंने प्रभावितों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके साथ है और पुनर्वास के लिए हरसंभव मदद करेगी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *