
सिंदरी(SINDR): हिन्दुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड (हर्ल ) ने अपने इकाइयों में 77 वें गणतंत्र दिवस को बड़े गर्व, उत्साह और देश भक्ति के साथ मनाया,जो एकता में विविधता की भावना को दर्शाता है। सिंदरी यूनिट में ध्वजारोहण, प्रेरक संबोधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विशेष परेड और भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने कर्मचारियों, परिवारों व समुदाय को जोड़ा।बी एच यू गौतम माझी ने अपने सम्बोधन भाषण में कहा कि 11लाख एम टी यूरिया, पीछले वर्ष से 75 हजार एम टी अधिक और 36 लाख एम टी कुल उत्पादन का ऐलान किया।सिनियर एच आर विक्रांत कुमार की उपस्थिति में उत्कृष्टता, खेल भावना व सामाजिक जिम्मेदारी के पुरस्कार वितरण भी किया गया।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

