हिन्‍दी विरोधियों को आंध्र प्रदेश के डिप्‍टी सीएम पवन कल्‍याण का करारा जवाब…

हिन्‍दी विरोधियों को आंध्र प्रदेश के डिप्‍टी सीएम पवन कल्‍याण का करारा जवाब…

नई दिल्‍ली(NEW DELHI): तामिलनाडु में हिन्‍दी का विरोध व्‍यापक पैमाने पर हो रहा है। यह बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच हिन्‍दी विरोधियों को आंध्र प्रदेश के डिप्‍टी सीएम पवन कल्‍याण ने करारा जवाब दिया है।

पवन कल्याण ने पूछा कि आप तमिल फिल्मों को हिन्‍दी में क्यों डब करते हैं? उन्होंने कहा कि वे हिन्‍दी भाषी राज्यों से पैसे मांगते हैं। भारत को तमिल सहित कई भाषाओं की जरूरत है, न कि सिर्फ दो की।

पवन कल्‍याण ने कहा कि सभी भारतीय भाषाएं हमारी संस्कृति का हिस्सा हैं। अगर कोई भारत की अखंडता को कमजोर करने की कोशिश करता है, तो मेरे जैसे करोड़ों लोग हैं जो इसकी रक्षा के लिए उठ खड़े होंगे।

NEWSANP के लिए नई दिल्‍ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *