जोरापोखर(DHANBAD): बीसीसीएल लोदना क्षेत्र में राजभाषा पखवाड़ा में हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्धघाटन क्षेत्रीय प्रबंधक ( मानव संसाधन ) दीपक कुमार सिंह नोडल अधिकारी (राजभाषा ) सौरभ सिंह, अरविन्द उपाध्याय (हिंदी शिक्षक) एवं यूनियन प्रतिनिधियों ने फीता काट कर किया।
प्रदर्शनी का संचालन बिश्वनाथ धीबर ने सह संचालन रौशन कुमार शर्मा एवं राकेश कुमार ने किया। कार्यालय के 45 से 50 अधिकारियो /कर्मियों ने हिंदी पुस्तकों की खरीदारी की।
पुस्तक प्रदर्शनी में भारी मात्रा में हिंदी साहित्य, धार्मिक, ज्ञान विज्ञानं, योगा, प्रतियोगिता सम्बंधित पुस्तक, साहित्य जगत के विभिन्न लेखकों रामायण, महाभारत, भागवत गीता एवं और भी अन्य हिंदी पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में विशेष रूप से पुस्तक विक्रेता माधव धीबर एवं धीरेन प्रसाद ने अपनी भूमिका अदा किये। इस प्रदर्शनी को सफल बनाने में बिश्वनाथ धीबर, रौशन कुमार शर्मा, धीरेन प्रसाद, राकेश कुमार, कुणाल प्रसाद, किशोर कुमार, प्रशांत बाउरी, गौतम बाउरी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।
NEWSANP के लिए अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

