धनबाद(DHANBAD):धनबाद के हाउसिंग कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले चेन छिन फरार हो गए। महिला अपने आवासीय हाउसिंग सोसाइटी में मॉर्निंग कर रही थी। जिस महिला से चेन छिना गया है वह महिला SNMMCH से सेवानिवृत्त डॉक्टर आर.आर. पांडेय की पत्नी हैं।
उनका नाम सरस्वती पांडेय है। सुबह के समय हुई इस घटना में अपराधी करीब दो तोले की सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। चेन की कीमत लगभग दो लाख रुपए बताई जा रही है। पीड़िता ने बताया कि अपराधी करीब आधे घंटे से उनकी रेकी कर रहे थे।
हाउसिंग कॉलोनी में भी अपराधियों की एंट्री
पीड़िता के पुत्र टी पांडेय ने बताया कि हाउसिंग कॉलोनी को सबसे सुरक्षित माना जाता है, लेकिन पिछले एक महीने से यहां लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। घटना की सूचना पीसीआर वैन को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और थाने में मामला दर्ज कराने को कहा। धनबाद में चेन स्नैचर्स लगातार सक्रिय हैं और आए दिन शहर के किसी न किसी इलाके में बुजुर्गों को निशाना बना रहे हैं।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

