हाइवा के चपेट में आने से मुराईडीह निवासी की मौत…

हाइवा के चपेट में आने से मुराईडीह निवासी की मौत…

बाघमारा(BAGHMARA): बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरा फुलारीटांड सड़क मार्ग मांद्रा कर्नल पब्लिक स्कूल के समीप बुधवार शाम हाइवा के चपेट में आने से मुराईडीह निवासी हीरा बाउरी के  27 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र बाउरी  की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि बिक्रम कुमार 30 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गया है..

आनन फानन में घायल को लोगो ने क्षेत्रीय अस्पताल डुमरा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है इस घटना में घायल बिक्रम कुमार के बाया पैर फैक्चर हो गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजेन्द्र बाउरी ओर उनके साथी बिक्रम कुमार एक ही  बाईक पेंशन प्रो जेएच 09 एडी 0718 पर सवार होकर फुलारीटांड  होते हुए अपना घर मुराईडीह जा रहे थे तभी मांद्रा कर्नल पब्लिक स्कूल के समीप तेज रफ्तार से आ रही कोयला लोड हाइवा गाड़ी जेएच 10 एएम 9421 ने अपने चपटे में ले लिया। सूचना मिलते है बरोरा पुलिस  घटना स्थल पहुंची..

घटना के बाद अक्रोशित लोगो ने सड़क जाम कर दिया। सड़क मार्ग जाम होने से घंटो आवागम बाधित रहा। पुलिस ने अक्रोशित लोगो को समझा बुझाकर स्थिति को नियंत्रित कर घटना स्थल से शव को अपने कब्जे में करने की कोशिश की। लेकिन लोगो ने प्रशासन से मुआवजा  की मांग करने लगे। लोगों का कहना है की ज्यादा टिप मारने के चक्कर में चालक द्वारा तेज गति से हाइवा परिचालन करते है। जिसके कारण आए दिन सड़क दुर्घटना होती रहती है। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम है..

NEWSANP के लिए बाघमारा से सत्येन्द्र की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *