हवलदार बारगी उरांव की इन्सास राइफल से चली गोली, थाना परिसर में मौत…

हवलदार बारगी उरांव की इन्सास राइफल से चली गोली, थाना परिसर में मौत…

झारखंड(JHARKHAND):पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना परिसर में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। JAP-09 साहेबगंज में पदस्थापित हवलदार बारगी उरांव (52) की इन्सास राइफल की सफाई के दौरान गलती से ट्रिगर दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई, और साथी जवानों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर शाम करीब 7:30 बजे हवलदार बारगी उरांव अपने बैरक में हथियार की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक इन्सास राइफल से गोली चल गई, जो उनके सिर में लगी। गंभीर रूप से घायल बारगी उरांव की मौके पर ही मौत हो गई।

चश्मदीदों ने बताया कि हथियार की सफाई के दौरान लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही थाने में हड़कंप मच गया।

पोस्टमार्टम और जांच
बुधवार को हवलदार का शव चाईबासा सदर अस्पताल लाया गया। अनुमंडल पदाधिकारी, जगन्नाथपुर ने जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त चाईबासा को घटना की जानकारी दी। उपायुक्त ने तत्काल शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराने का आदेश जारी किया।

खूंटपानी के अंचल अधिकारी फुलेश्वर साव को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया, और तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन हुआ। बोर्ड में सदर अस्पताल चाईबासा के डॉ. चंदन कुमार रवि, डॉ. शिरिल संदीप सवैया और डॉ. दीपक कुमार सिन्हा शामिल हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस लाइन लाया गया, जहां वरिष्ठ अधिकारियों ने अंतिम सलामी दी।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *