झरिया(JHARIA): अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के “हर विद्यालय – हरियाली संवाद” अभियान के अंतर्गत मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा आज बालिका विद्या मंदिर, झरिया में निबंध लेखन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय से कुल 160 छात्राओं ने भाग लेकर पर्यावरणीय विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता का विषय था — “बदलता पर्यावरण: चुनौतियाँ और समाधान”, जिसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता प्रातः 10:50 बजे आरंभ हुई और इसकी समय सीमा 60 मिनट निर्धारित थी। प्रतिभागियों ने हिंदी भाषा में पर्यावरणीय समस्याओं पर चिंतन कर अपने विचार लेखबद्ध किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मारवाड़ी सम्मेलन – झरिया शाखा के संयुक्त सचिव दीपक अग्रवाल थे।
विशिष्ट अतिथियों में बालिका विद्या मंदिर समिति के सचिव गणेश अग्रवाल, विद्यालय की प्राचार्या पूनम गोयल उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि दीपक अग्रवाल ने कहा —
“पर्यावरण आज की सबसे बड़ी वैश्विक चुनौती है। विद्यार्थियों द्वारा इस विषय पर प्रस्तुत चिंतन हमें यह विश्वास दिलाता है कि भावी पीढ़ी जागरूक है और सकारात्मक बदलाव की दिशा में अग्रसर है।”
विद्यालय समिति के सचिव गणेश अग्रवाल ने कहा —
“पर्यावरणीय चेतना को बढ़ावा देने में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका अहम है। छात्राओं का उत्साह और चिंतन योग्य प्रशंसा के पात्र हैं।”
प्राचार्या पूनम गोयल ने कहा —
“इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर उनकी भागीदारी सराहनीय है।”
प्रतियोगिता में चयनित शीर्ष 10 छात्राओं को “पर्यावरण रक्षक प्रमाण पत्र” प्रदान किया जाएगा, जबकि शीर्ष 3 विजेताओं को विशेष पुरस्कार व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने कहा —
“आज के बदलते पर्यावरणीय परिदृश्य में युवाओं को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। ऐसी रचनात्मक प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में सोचने-समझने की क्षमता विकसित करती हैं और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करती हैं।”
कार्यक्रम संयोजक आशीष अग्रवाल ने बताया —
“यह प्रतियोगिता छात्राओं को पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं पर चिंतन करने और समाधान प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करती है। यह न केवल उनके अभिव्यक्ति कौशल को निखारता है, बल्कि उनमें सामाजिक संवेदनशीलता भी जागृत करता है।”
कार्यक्रम में झरिया शाखा अध्यक्ष मनीष शर्मा, कोसाध्यक्ष गणेश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल, हितेन शर्मा, सुमित खैतान, मयंक केजरीवाल, भूमि अग्रवाल, गौरव मोदी उपस्थित थे।
NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडे की रिपोर्ट

