धनबाद(DHANBAD):सदर अस्पताल के आउटडोर विभाग में हर महीने की 15 व 30 तारीख को क्लिनिकल हीमैटोलॉजिस्ट नियमित रूप से उपलब्ध रहेगी।
इसकी जानकारी देते हुए सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने बताया कि उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर क्लिनिकल हीमैटोलॉजिस्ट डॉ प्रियांका हर महीने की 15 एवं 30 तारीख को नियमित रूप से सदर अस्पताल के आउटडोर विभाग में उपलब्ध रहेंगी।
क्लिनिकल हेमेटोलॉजिस्ट के उपलब्ध रहने से रक्त संबंधी रोगों के मरीज एवं ऑन्कोलॉजी से संबंधित मरीजों को विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

