हर छोटा बदलाव बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है:रमेश पाण्डे…

हर छोटा बदलाव बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है:रमेश पाण्डे…

धनबाद(NIRSA):युवा जन सेना के अध्यक्ष रमेश पाण्डेय के अध्यक्षता में बुधवार कोचिरकुंडा श्रमकल्याण केंद्र में आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदाता जागरूक अभियान के तहत एक विशाल जनसभा आयोजित की गई , आयोजन में निरसा विधानसभा से आए हुए सैकड़ो की संख्या में युवा एवं महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि आज कहीं ना कहीं हम सभी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं..

यह कारवां निरसा विधानसभा के समुचित विकास एवं युवाओं के हक और अधिकार के लिए सुदृढ़ तरीका से आगे बढ़े जिससे आने वाले खूबसूरत विधानसभा का भविष्य का निर्माण हो,मतदाताओं को कुछ विशेष विषयों पर जागरूक कराया गया जिसका वह हक है जैसे अच्छी शिक्षा ,अच्छा स्वास्थ्य , युवाओं का रोजगार , महिलाओं का सम्मान, इत्यादि चीजों में बात रखी गई और विधानसभा चुनाव में निर्णाक फैसला लेने की अपील की गईजिसमें मुख्य रूप से रमेश पाण्डेय,भीम शर्मा, प्रेम शंकर तिवारी,सचिन सिंह,जय तिवारी, जितेंद्र गुप्ता, दीपक सिंह,मुकेश रविदास, प्रकाश ओझा,विनोद यादव, नितेश तिवारी,रंजीत पासवान,मंटू महतो,पुनीत भास्कर,आशिक मुर्मू, जितेंद्र पांडे,मनोज तंतुबाय,अरमान सिंह,किशन शर्मा जी आदि सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल थे..

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *