
मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन
झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा सामाजिक सरोकारों को सशक्त बनाते हुए श्री श्याम प्रभु ट्रस्ट एवं SJAS सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से श्री श्याम मंदिर, झरिया परिसर में निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा के अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा प्रत्येक एकादशी के अवसर पर नियमित रूप से सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्वास्थ्य जांच शिविर निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं। इस सत्र में अब तक 1500 से ज्यादा लोग हमारे द्वारा लगाए स्वास्थ्य शिविरों में लाभान्वित हो चुके हैं। मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को सशक्त बनाते हुए जरूरतमंदों तक हर संभव सहायता पहुँचाना है।”
शिविर के दौरान कुल 119 लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि 78 लोगों की नेत्र जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में कार्यक्रम संयोजक मयंक केजरीवाल एवं यश अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर नेहा मित्तल, अभिषेक अग्रवाल सहित मंच के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
SJAS सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की ओर से डॉ. दिलीप कुमार सिंह एवं शुभम तिवारी द्वारा चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की गईं। उनके साथ सिस्टर अनु, मीना हांसदा एवं कल्याणी ने भी शिविर में सेवा प्रदान कर सहयोग किया।
इस आयोजन में श्री श्याम प्रभु ट्रस्ट के सदस्यों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके कारण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन संभव हो सका।
अंत में मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा की ओर से सभी चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं, ट्रस्ट सदस्यों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

