धनबाद(SINDRI): अमोनिया गैस के रिसाव से पुरे सिन्दरी और आसपास के गांव में अफरा तफरी मच गया। गैस के गंध से बच्चे और बुढे को सांस लेने कठिनाईया उत्पन्न होने लगी। कुछ लोगो के आखो मे जलन,और घबराहट के साथ माथा में चक्कर आने लगा।
सिन्दरी मे हर्ल कम्पनी के तरफ से कोई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उपलब्ध नही होने के कारण दहशत का महौल है।
हर्ल प्रबंधन अमोनियम रिसाव को अफवाह की संज्ञा देता है जो हिटलर साही रवैय्या दर्शाता है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।भाकपा माले हर्ल प्रबंधन से पूछना चाहती है कि आंखों मे जलन, सांस लेने मे तकलीफ, बच्चे और बुजूर्ग को खासी, और घबराहट को क्या बताना चाहते है?
अमोनिया गैस का गंध धोखा है।भाकपा माले ने जागरुकता मशाल जुलूस निकाल कर लोगो को शतर्क और सचेत रहने का सलाह देना चाहता है।
गैस रिसाव के कारण जानने के लिए एक सर्वदलीय कमिटी हर्ल प्रबंधन गठन कर जांच का रिपोर्ट मांगे। भविष्य मे ऐसी गलती न हो इसका भी खयाल रखा जाय।मशाल जुलूस मे सुरेश प्रसाद ,राजीव मुखर्जी ,विमल रवानी, जीतू सिंह ,सागर मंडल ,जितेंद्र शर्मा ,सुभाष मंडल राजू बाउरी अनिल चक्रवर्ती शुभम सिंह सुभाष हांसदा, राजेश मुखर्जी, विमलेश कुमार, गोपाल महतो ,हलीम अमित सिंह ,भगत सिंह, निमाई दे ,कालीपद मंडल ,नरेश सिंह, आदि लोग मौजूद थे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

