धनबाद(DHANBAD): बुधवार को हरिमंदिर रोड स्थित मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह के चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में स्वयं मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह पहुंचीं और फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।
इस मौके पर इंदु सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि यह कार्यालय आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं के समाधान का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि शहर के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है।
उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और आसपास के स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया और सभी ने मेयर प्रत्याशी इंदु सिंह के समर्थन में एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संकल्प लिया।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

