धनबाद (DHANBAD)जगजीवन नगर,(साइबर थाना के बगल में, बांग्ला नंबर दो) धनबाद में धनबाद संसदीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पूर्व सांसद पीएन सिंह एवं वर्तमान सांसद ढुलू महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन के बाद, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद ढुलू महतो ने कहा, “मेरी प्राथमिक सोच हमेशा से यह रही है कि धनबाद के प्रत्येक वर्ग के लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान मिले।

आज रविवार को धनबाद संसदीय कार्यालय का शुभारंभ इसी उद्देश्य को लेकर किया गया है। ताकि हमारे सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता की सेवा कर सकें।”सांसद ढुलू महतो ने यह भी कहा कि इस कार्यालय में मेरे सभी सक्रिय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।जो सेवा भाव और समर्पण के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य करेंगे। उन्होंने भाजपा संगठन को और भी मजबूत करने के प्रति 443 DS zz संकल्प को व्यक्त किया और कहा कि संगठन की ताकत से ही हम जनता के बीच अपने कार्यों का प्रचार-प्रसार कर सकते हैं।
अपने संबोधन में पूर्व सांसद श्री पीएन सिंह ने कहा, “यह कार्यालय सिर्फ एक भवन नहीं है, बल्कि यह भाजपा के विचारों और हमारी मेहनत का प्रतीक है। आज का दिन हमारे लिए एक नया उत्साह लेकर आया है। श्री ढुल्लू महतो ने हमेशा जनता के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाई है और इस कार्यालय के उद्घाटन से पार्टी संगठन को और भी मजबूती मिलेगी।”उन्होंने आगे कहा, “भा.ज.पा. का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्ति नहीं है, बल्कि हमारे विचारों और सेवा भाव से समाज की हर जरूरत को पूरा करना है। हमें अपने कार्यकर्ताओं को और भी संजीदगी से एकजुट करके भाजपा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

“इस अवसर पर बाघमारा के नव निर्वाचित विधायक शत्रुघ्न महतो ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सम्मानपूर्वक पार्टी की विचारधारा के लिए कार्य करना होगा। साथ ही, हम सब मिलकर धनबाद को तेज़ी से विकास की दिशा में आगे ले जाने का काम करेंगे।” कार्यक्रम का संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री संजय झा तथा धन्यवाद ज्ञापन नितिन भट्ट ने किया। उद्घाटन के शुभ अवसर पर पूजा पर मिल्टन पार्थ सारथी बैठे। पूजा पंडित गुणानंद झा ने कराया।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष हरिप्रकाश लाटा, सिंदरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती तारा देवी जी,चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष श्री डब्लू बावरी,चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, अखिलेश सिंह,संजीव अग्रवाल, विष्णु त्रिपाठी,वीरेंद्र हंसदा,प्रदीप देवरलिया, रितेश शर्मा, विजय अग्रवाल, राजीव तुलस्यान, राजेश गुप्ता,सोमनाथ त्रिपाठी,रवि सिंहा,अनिल सिंहा, योगेंद्र यादव,प्रियंका देवी;रीता प्रसाद,मनीष साव,नित्यानंद मंडल,धरनीधर मंडल, देवाशीष पाल,मुकेश यादव,बलदेव साव, दीपा दास,संजय सिंह,कविता बरनवाल,किरण सिंह,आशीष मुखर्जी, दिनेश मंडल,मनोज मिश्रा, अनिल सिंहा,समीर साहू,बबलू फरीदी,रामजीत भुईंया,राजाराम दत्त,उमेश सिंह,किशोर मंडल, जगबंधु मंडल,सनी रवानी,संजय कुशवाहा,गोविंद रावत,मनोज सिंह,सूरज पासवान,प्रभात सिंहा ,मनोज सिन्हा,अजय कांत सिंहा,आला पाल,संजय मुखर्जी, अशोक सिंह,चंद्रशेखर मुन्ना,रामदेव महतो,अरविंद पाठक,शैलेश सिंह समेत भाजपा के कई गणमान्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।, जिन्होंने कार्यालय उद्घाटन समारोह को सफल बनाने में योगदान दिया। उल्लेखनीय है कि इस कार्यालय के उद्घाटन से भाजपा संगठन को अपनी ताकत को और मजबूत करने में मदद मिलेगी, और धनबाद क्षेत्र में पार्टी की उपस्थिति को और अधिक सशक्त किया जाएगा।
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

