सिंदरी(SINDRI): गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सोनु गिरी नेतृत्व एवं तत्वाधान में जय माता दी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखने को मिला। शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण राम- सीता,राधा- कृष्ण की मनमोहक झांकियां रही जिन्होंने भक्तों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, वहीं पुरलिया से पधारे कलाकारों द्वारा प्रस्तुत छऊ
नृत्य ने शोभायात्रा में चार चांद लगा दिए। इसके साथ ही विशालकाय रीछ की झांकी ने भी लोगों को खासा आकर्षित किया। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री तारा देवी, चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू, पूर्व पार्षद सह भाजपा नेता दिनेश सिंह, कामेश्वर सिंह, ब्रजेश सिंह, भाजपा नेता विजय सिंह, महिला मोर्चा की रंजना शर्मा, गार्गी सिंह, कांग्रेस सेवादल के वरिष्ठ नेता पुरणेनदु सिंह, वार्ड 55 के पार्षद साहेब राम हेंब्रम, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से धनबाद ग्रामीण जिला संयोजक अनुभव शर्मा, आर्यन कुमार, प्रशांत कुमार,यश राज, आर्यन सिंह अभिनव सिंह, विश्व हिन्दू परिषद के सिनटु सिंह, के अलावा हजारों हज़ारों की संख्या में लोगों ने श्री हनुमान जयंती के कार्यक्रम और इस भव्य विशाल जुलूस में भाग लिया। पूरा सिंदरी जय राम जय हनुमान के गगन भेदी नारों से गूंज उठा और पूरा क्षेत्र भक्ति मय वातावरण में बदल गया था।वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी सिंदरी थाना प्रभारी राजेश कुमार, सिंदरी के तमाम पुलिस प्रशासन एवं बलियापुर के थाना प्रभारी एवं पुलिस प्रशासन के अतिरिक्त पुलिस बल को काफी मुस्तैद और कड़ी निगरानी देखा गया जो काफी सराहनीय रहा।भीषण गर्मी को देखते हुए जगह-जगह सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं ने राहगीरों और शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए सिंदरी गुरुद्वारा के समिप सिख समुदाय के लोगों ने बुंदिया के साथ ठंडा शरबत पिलाया। इसी प्रकार मिलन मोड़, रोड़ा बांध ,जय माता दी मंदिर के अलावा अनेकों जगह जगह पर ठंडा शर्बत पिलाया गया।शोभा यात्रा का समापन एफ सीआई एल गेट स्थित हनुमान मंदिर में हुआ जहां सुंदरकांड पाठ के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए थे। जिस कार्यक्रम शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ। पूरे आयोजन में श्रद्धा , उत्साह और अनुशासन का सुंदर संगम देखने को मिला।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

