हनुमान जन्मोत्सव पर सिंदरी में निकाला जायेगा भव्य झांकी शोभा यात्रा, विहिप-बजरंगदल ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस…

हनुमान जन्मोत्सव पर सिंदरी में निकाला जायेगा भव्य झांकी शोभा यात्रा, विहिप-बजरंगदल ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस…

सिंदरी(SINDRI): हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य झांकी शोभा यात्रा | विहिप-बजरंग दल की प्रेस कॉन्फ्रेंस
श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से इस वर्ष भी भव्य झांकी एवं शोभा यात्रा निकालने की तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी भव्य आयोजन को लेकर मंगलवार, 31 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन विहिप विभाग मंत्री धनबाद, विकास गिरी उर्फ सोनू गिरी द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य झांकी शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा पारंपरिक ढंग से निकाली जाएगी और इसमें आकर्षक झांकियां, भक्ति संगीत तथा धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देखने को मिलेगी। साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोजन की तैयारियों, रूट और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
मौके पर सोनू गिरी, अमन ठाकुर, रोहित सिंह, रंजीत निषाद, पिंटू सिंह, निर्मल गिरी, राजकुमार मिश्रा, गोलू, धीरज, आर्यन, विवेक देव कर्मकार तथा दीपक विश्वकर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फिलहाल, हनुमान जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *