धनबाद(DHANBAD): एसएसपी की ओर से गठित एसआईटी को प्रिंस खान मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। टीम अलग-अलग जगहों से प्रिंस के 6 गुर्गों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सभी को राजगंज थाने में रखा गया है। वहीं एक टीम छापेमारी के लिए राज्य से बाहर भी गई हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को निचितपुर स्टेशन के समीप पुलिस ने दो अपराधियों को पकड़ा है। इनके पास से हथियार भी मिले हैं। दोनों प्रिंस के गुर्गे हैं, जो बरेली पैसेंजर से उतरकर दूसरी ट्रेन पकड़ने की फिराक में थे। बताया जा रहा है कि बोकारो थर्मल के बिट्टू निषाद के अलावा गणेश, राजेश बाधवान, अजय सहित सहित 6 अपराधियों से पुलिस राजगंज थाने में पूछताछ कर रही है…
पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। उनकी निशानदेही पर हथियार भी बरामद होने की सूचना है। पूछताछ में अपराधियों ने बताया कि प्रिंस दूसरे जिले के अपराधियों का इस्तेमाल धनबाद में दहशत फैलाने के लिए कर रहा है। पुलिस ने कॉल सीडीआर, कॉल डंप और मिले इनपुट के जरिए इन तक पहुंचने में कामयाब रही है। पुलिस बलियापुर में निर्माणाधीन मार्शलिंग यार्ड, तेतुलमारी में रेलवे के निर्माणाधीन स्थल पर फायरिंग, कुर्मीडीह में चेतन साव पर हुई फायरिंग के अलावा अन्य घटनाओं का उद्भेदन शुक्रवार को कर सकती है। हालांकि हिरासत में लिए गए गुर्गों से पूछताछ में अन्य मामलों के खुलासे की भी संभावना है। पुलिस प्रिंस के छद्म मेजर के बारे में भी पता लगा रही है..
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

