हथियारों से लैस डकैती करने फर्नीचर वेवसाई के घर पहुँचे चार डकैत गिरफ्तार…

हथियारों से लैस डकैती करने फर्नीचर वेवसाई के घर पहुँचे चार डकैत गिरफ्तार…

आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल के आसनसोल दुर्गापुर पुलिस को एक बड़ी क़ामयाबी हाँथ लगी है, पुलिस ने 24 जनवरी को आसनसोल के नॉर्थ हिलव्यू इलाके के रहने वाले एक फर्नीचर वेवसाई सुबीर बसु के घर हथियारों से लैस डकैती करने पहुँचे चार लोगों को गिरफ्तार किया है..

जिसकी जानकारी संवाददाता सम्मलेन कर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस के डीसी सेन्ट्रल ध्रुव दास ने दी उन्होने कहा की वेवसाई के घर सदाब अहमद, अखलेश सिंह, शम्स तबरेज़ खान, रघुनाथ कर्मकार हथियारों से लैस होकर डकैती करने पहुँचे थे, पर वेवसाई की सूज-बुझ से वह डकैती की अपनी योजना मे सफल नही हो सके और वह पकड़े जाने के भय से मौके से भाग निकले, पर इस दौरान वेवसाई ने एक डकैत को पहचान लिया जो उनके घर मे फर्नीचर बनाने का काम करता था, जिसकी पहचान उन्होने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर शादाब को तो पकड़ा ही साथ ही उसके अन्य साथियों को भी धर दबोचा हैं..

जिनके पास से एक चार पहिया वाहन, एक नाइन एमएम पिस्टल, 6 राउंड कारतूस, एक मोटरसाईकल, और मोबाईल फोन बरामद किये हैं, वहीं पुलिस पकड़े गए आरोपियों से यह जानने के कोसिस कर रही है की उनके साथ और कौन -कौन लोग शामिल थे, साथ ही उनके तार और कहाँ -कहाँ तक फैले हैं

NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *