हत्या,रंगदारी, फिरौती,भ्रष्टाचार का हुआ विकास..स्थानीय युवाओं को नौकरी एवं विद्यार्थियों के लिए केंद्रीय विद्यालय व सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल खुलवाना मेरी पहली प्राथमिकता:रागिनी सिंह…

हत्या,रंगदारी, फिरौती,भ्रष्टाचार का हुआ विकास..स्थानीय युवाओं को नौकरी  एवं विद्यार्थियों के लिए केंद्रीय विद्यालय व सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल खुलवाना मेरी पहली प्राथमिकता:रागिनी सिंह…

झरिया(JHARIA): झरिया के बिहार बिल्डिंग स्थित कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह की अध्यक्षता मे एनडीए घटक दलों की पत्रकार वार्ता का आयोजन शनिवार को किया गया। पत्रकार वार्ता के दौरान एनडीए समर्थित भाजपा झरिया प्रत्याशी रागिनी सिंह ने वर्तमान झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि पांच वर्षों के अंतिम दौर में मिलीजुली भ्रष्ट गठबंधनीय सरकार को राज्य की गरीब माताओं बहनों की याद आई..

अपने आखिरी दिनों मे वर्तमान झारखंड सरकार फर्जी लुभावने वादे का पिटारा खोल कर झारखंड की भोली भाली जनता को सिर्फ गुमराह करने का काम किया। आज इन्हें माताओं बहनों की याद आई तब ये लोग कहां थे जब कोरोना काल के दौरान माताएं, बहने,बुर्जुग को मदद की दरकार थी उस वक्त यह योजना क्यों नहीं लाया गया। आज जब इन्हें अपनी कुर्सी डामाडोल लग रही तो लोगों को झूठे वादे करने मे जुट गए है। इतना ही नहीं झरिया विधानसभा क्षेत्र मे पिछले पांच वर्षों से सिर्फ हत्यारे , भ्रष्टाचारियों और गुंडे मवलियों का विकास हुआ है..

झरिया की जनता बिजली पानी सड़क जैसे मूलभुत सुविधाओ से वंचित रही लेकिन वर्तमान कांग्रेस विधायक कही नजर नहीं आई। अब चुनाव के समय वो भी गली मोहल्लों ख़ाख छान रही है। सत्ता पक्ष को पता है कि इस बार उनकी दाल नहीं गलने वाली तो भाजपा एवं एनडीए समर्थित दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को धमकाया और डराया जा रहा है। लेकिन वे यह बात भूल गए कि अब झरिया की जनता डरने वाली नहीं , अब झरिया की जनता लड़ने वाली है…

जनता वोट के माध्यम से ऐसे भ्रष्टाचारियों, दबंगों को मुकम्मल जवाब अपने वोट के माध्यम से देगी। रागिनी सिंह ने कहा कि झारखंड में एनडीए की सरकार बनते ही गोगो दीदी योजना , हर घर नल जल योजना समेत कई लाभकारी योजनाओं को फौरन लागू किया जाएगा। झरिया में स्थानीय युवाओं को नौकरी और वेतन , विद्यार्थियों के लिए केंद्रीय विद्यालय और झरिया मे सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल खुलवाना मेरी पहली प्राथमिकता है। पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य रूप से आजसू के बीरेंद्र निषाद , लोजपा के रामानंद पासवान, जदयू के अनिल सिंह समेत हरीश जोशी,महावीर पासवान, शैलेश सिंह चंद्रवंशी,गंगा राम, मुंद्रिका पासवान,स्वरूप भट्टाचार्य, अरुण जयसवाल उपस्थित रहे..

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *