रांची(RANCHI): झारखंड की राजधानी रांची में एक कार के बांध में गिर जाने से जमशेदपुर के प्रधान जिला न्यायाधीश के दो अंगरक्षकों समेत तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति लापता है।
पुलिस ने बताया कि हालसा शुक्रवार देर रात रांची के नगरी थाना क्षेत्र के हटिया डैम पर हुई।
कार में चार लोग थे सवार
हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली है कि कार में चार लोग सवार थे। पुलिस ने अब तक कार चालक और दो पुलिसकर्मियों के शव बरामद कर लिए हैं। एक अब भी लापता है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि चालक ने कार पर से अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन पलट कर पानी में गिर गया। उन्होंने बताया कि कार जमशेदपुर से आ रही थी तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही नगड़ी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शवों को डैम से निकलवाया। पुलिस ने घटनास्थल से दो हथियार और दुर्घटनाग्रस्त एक कार भी बरामद किया है।
तीन लोगों का शव बरामद
फिलहाल, पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और डूबे हुए चौथे व्यक्ति की खोजबीन में लगी हुई है। स्थानीय गोताखोरों की मदद ली जा रही है, ताकि लापता व्यक्ति का पता लगाया जा सके। पुलिस यह जांच में जुटी है कि तीनों पुलिसकर्मी किस वजह से डैम में थे और यह कैसे घटना घटी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों में उपेंद्र कुमार सिंह, रॉबिन और चालक सत्येंद्र के शव बरामद किया गया है।
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

