रांची(RANCHI): कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव के आवास पर आज हटिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। टिकट को लेकर चल रहे उहापोह के बीच कार्यकताओं और समर्थकों ने एक स्वर से अपने प्रिय नेता के लिए आवाज बुलंद किया।लोगों ने खुलकर अजय नाथ शाहदेव के लिए हटिया विधानसभा से टिकट की मांग की। समर्थकों का कहना था कि अजय नाथ शाहदेव पिछले चुनाव हारने के बाद भी जनता के सुख-दुख में साथ हैं। किसी के दुख तकलीफ़ में वे तुरंत उपस्थित हो जाते हैं। ऐसे नेता को टिकट नहीं देकर किसी और को टिकट देना पार्टी का गलत फैसला होगा..
वक्ताओं ने कहा कि अजय नाथ शाहदेव की स्वीकार्यता सभी धर्म और सभी वर्गों में है। गांव से लेकर शहर तक सभी चाहते हैं कि अजय नाथ शाहदेव कांग्रेस से उनके विधायक बने।लोगों ने कहा कि हटिया विधानसभा से अजय नाथ शाहदेव का टिकट काटने के लिए विरोधियों ने षड्यंत्र भी किया। पार्टी आलाकमान को हटिया की जमीनी हकीकत देखनी चाहिए। यहां के लोगों के दिलों दिमाग में अजय नाथ शाहदेव रचे बसे हैं और हमेशा जनता की दिलों में बसे रहेंगे। हटिया विधानसभा झारखंड का एक महत्वपूर्ण सीट है। यहां ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों की पसंद अजय नाथ शाहदेव ही हैं। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व को सोच समझ कर फैसला लेना चाहिए। थोड़ा सा भी गलत फैसले से पार्टी यहां पर चूक जाएगी और विरोधी अपने मंसूबे पर कामयाब हो जाएंगे..
उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के साथ हैं और अजय नाथ शाहदेव को ही पार्टी यहां से उम्मीदवार बनाएं। सभी ने अजय नाथ शाहदेव का हौसला बढ़ाया और कहा कि दिल्ली भी जाना होगा तो जाएंगे और आपके लिए राहुल गांधी से टिकट लेकर आएंगे।आवास पर अचानक से इतनी संख्या में समर्थकों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को देखकर कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव भी काफी उत्साहित नजर आएं।श्री शाहदेव ने कहा कि लोगो के प्यार और स्नेह का मैं ऋणी हूं।मेरा सौभाग्य है कि हटिया की जनता मेरे साथ है। मैं कांग्रेस पार्टी का एक सच्चा सिपाही हूं और पार्टी के लिए समर्पित हूं। विरोधियों का मेरे खिलाफ साजिश का जनता ने स्वयं मुंहतोड़ जवाब दिया है..
केंद्रीय नेतृत्व पर मुझे पूरा भरोसा है और कांग्रेस पार्टी हटिया को लेकर सही फैसला लेगी ऐसा विश्वास है मुझे।आम जनता के दिलों में मेरे लिए इतना स्नेह है ये मैंने नहीं सोचा था। मैं इमानदारी से दिन रात जनता की सेवा में लगा रहता हूं और आगे भी जब तक मेरा जीवन है मैं जनसेवा में निस्वार्थ भाव से लगा रहूंगा। मैंने क्या कमाया है ये मैंने आज देख लिया। कार्यकर्ता, समर्थक,आम जनता मेरे साथ खड़ी है इससे बड़ी सौभाग्य की बात और क्या हो सकती है..
मेरा एकमात्र लक्ष्य हटिया का विकास है। जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, अच्छे स्कूल, रोजगार की व्यवस्था मेरी प्राथमिकता है जो मैं हर हाल में करूंगा। मैं हटिया के हर चेहरे पर खुशियों की मुस्कान देखना चाहता हूं। कोई गरीब का बच्चा पैसे के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए मैं विशेष योजनाएं लाउंगा। खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधायुक्त स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स जिससे वे न सिर्फ फिट रहेंगे बल्कि खेल गतिविधियों में राज्य का नाम भी रौशन करेंगे। शाहदेव ने उपस्थित सभी लोगों का आभार जताया और कहा कि ये प्यार और स्नेह हमेशा बनाए रखियेगा..
NEWSANP के लिए रांची से विनोद सिंह की रिपोर्ट

