हज यात्रा के लिए आज से यात्रियों का सऊदी जाने का सिलसिला शुरू…

हज यात्रा के लिए आज से यात्रियों का सऊदी जाने का सिलसिला शुरू…

दिल्ली(DELHI) : हज यात्रा-2025 की शुरुआत हो गयी। मंगलवार सुबह लखनऊ और हैदराबाद से हज यात्रियों के पहले जत्थे को लेकर रवाना हुआ विमान सऊदी अरब पहुंचा। मुम्बई से 442 यात्रियों को लेकर तीसरा विमान सऊदी अरब के लिए रवाना होगा।

केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने हज यात्रा पर जानेवाले सभी हज यात्रियों को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इस वर्ष की हज यात्रा काफी सुखद और सुगम होगी। हज यात्रा को लेकर सारी तैयारियां मुकम्मल कर ली गयी हैं। यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करने की कोशिश की जा रही है। हज यात्रा के लिए मंगलवार की सुबह लखनऊ से 288 यात्रियों और हैदराबाद से 262 यात्रियों को लेकर विमान सऊदी अरब के लिए रवाना हुआ।

बुधवार से राजधानी नयी दिल्ली से भी हज यात्रा पर जानेवाले यात्रियों को लेकर पहला विमान रात 08 बजे के करीब रवाना होगा।

इस वर्ष हमारे देश से कुल 01 लाख 22 हजार 518 हज यात्री हज कमेटी आफ इंडिया के माध्यम से हज यात्रा पर जा रहे हैं। सऊदी अरब सरकार के जरिये हज कोटा कम किये जाने की वजह से इस बार प्राइवेट टूर ऑपरेटर के माध्यम से हज यात्रा पर जानेवाले यात्रियों की संख्या में कटौती की गयी है। भारत से हज यात्रा के लिए अंतिम उड़ान 30 मई को रवाना होगी।

हज यात्रा के बाद भारत के लिए वापस पहली फ्लाइट 12 जून को आयेगी और वापसी का यह सिलसिला 09 जुलाई तक चलेगा।

दिल्ली राज्य कमेटी की तरफ से दिल्ली इंबार्केशन प्वाइंट से जाने वाले यात्रियों के लिए हज मंजिल और दरगाह फैज इलाही में यात्रियों और उनके रिश्तेदारों के ठहरने के लिए इंतजाम किये गये हैं। दिल्ली से जानेवाले यात्रियों के लिए दरगाह फैज इलाही में गर्मी को ध्यान में रखते हुए एयर कंडीशन पंडाल लगाये गये हैं। इसके अलावा यहां पर सभी प्रकार की नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं।

NEWSANP के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *