हजारीबाग(HAZARIBAGH): हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के मुड़िया गांव में आज पुलिस ने अफीम की खेती नष्ट की है। करीब 50 एकड़ में लगे अवैध फसल को पुलिस ने तहस-नहस कर दिया। इस काम के लिये आज हजारीबाग के पुलिस कप्तान अरविंद कुमार सिंह खुद मोर्चा संभाले हुए थे।
SP के नेतृत्व में बरही के SDPO, सर्किल इंस्पेक्टर, चौपारण के थानेदार सहित वन विभाग की टीम ने फसल को नष्ट किया। पुलिस ने ट्रैक्टर के जरिये फसलों को रौंदा। वहीं, मौके पर लोगों को नशे की खेती करने के खिलाफ जगाया भी गया। लोगों को अफीम की खेती से होनी वाले नुकसान के बारे में भी बताया गया। वहीं, आग्रह किया गया कि आसपास के इलाके में अगर कोई इस गैर कानूनी काम को कर रहा है तो उसकी जानकारी पुलिस को दें। कार्रवाई की जायेगी और सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जायेगी।अफीम की खेती करने वाले लोगों को चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
NEWSANP के लिए हज़ारीबाग़ से ब्यूरो रिपोर्ट