हजारीबाग के विष्णुगढ़ में मासूम बच्ची हत्याकांड मामले में मानव अधिकार प्रोटेक्शन ने धनबाद में निकाला आक्रोश मार्च…

हजारीबाग के विष्णुगढ़ में मासूम बच्ची हत्याकांड मामले में मानव अधिकार प्रोटेक्शन ने धनबाद में निकाला आक्रोश मार्च…

धनबाद (DHANBAD): मानव अधिकार प्रोटेक्शन धनबाद के तत्वावधान में आज विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी एवं निर्मम हत्या के विरोध में जोरदार आक्रोश मार्च (पदयात्रा) निकाला गया।
यह पदयात्रा स्थानीय कंबाइंड बिल्डिंग से प्रारंभ होकर रणधीर वर्मा चौक तक गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष सदस्य शामिल हुए। सभी प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर झारखंड सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग लिखी हुई थी।
पदयात्रा के दौरान महिलाओं में विशेष आक्रोश देखने को मिला। पूरे रास्ते प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं उन्हें फांसी जैसी कड़ी सजा देने की मांग करते हुए जोरदार नारे लगाए।

रणधीर वर्मा चौक पहुंचकर सभी सदस्यों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मानव अधिकार प्रोटेक्शन की महिला प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह ने प्रशासन से मांग की कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोरतम दंड दिया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।मानव अधिकार प्रोटेक्शन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आगे और भी उग्र आंदोलन पूरे झारखंड में करने को बाध्य होगा।

पदयात्रा में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने विष्णुगढ़ में हुई इस हृदय विदारक एवं अमानवीय घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह घटना झारखंड की ध्वस्त कानून व्यवस्था की पोल खोलती है उन्होंने कहा कि एक मासूम बच्ची के साथ इस प्रकार की दरिंदगी पूरे समाज को झकझोर देने वाली है. उन्होंने राज्य सरकार पर सीधे निशाना साधते हुए कहा कि अपराधियों के मन में कानून का कोई भय नहीं रह गया है। जिसके कारण ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही है। मुख्य रूप से मानव अधिकार प्रोटेक्शन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा सिंह, मानव अधिकार प्रोटेक्शन प्रदेश प्रभारी सुदिस्ट कुमार, भाजपा जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, प्रोटेक्शन के प्रदेश संगठन मंत्री संगीत सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष महिला गीता सिंह ,सुनील यदुवंशी, जिला संगठन सचिव नीरज सिंह ,जिला सचिव इश्तियाक अहमद, धनबाद जिला उपाध्यक्ष सुशील सिंह, प्रदेश सचिव स्वरूप राय , राजीव, नसीम , सुशीला देवी, शीला देवी, जयंती देवी, उर्मिला देवी, पिंकी देवी, बबली देवी, अंजू देवी, अनु देवी, उर्मिला देवी, सोमा देवी, रीता देवी, मिट्ठू देवी, आरती, प्रतिमा, सुशीला सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *