झरिया(JHARIA): धर्मशाला रोड़ स्थित प्रेस क्लब झरिया मे बुधवार को विश्व हिंदू परिषद धनबाद नगर के जिला कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने पुलीस के कार्य शैली पर उठाया सवाल , किया प्रेस वार्ता। प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि धनबाद जिला अंतर्गत बरवाड़ा थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के शिक्षक राहुल मिश्रा की निर्मम हत्या कर दी जाती है। जिसका शव और लेपटॉप कशियाटांड़ के स्कूल कैंपस के पास मिलती है और उसके बाद भी स्कूल प्रबंधन चुप्पी साधे हुए रहती है। इससे साफ प्रतित होता की राहुल मिश्रा की हत्या एक साजिश के तहत करवाया गया है। जबकि स्कूल परिसर में सीसी कैमरे लगी है इस विसय पर पूछे जाने पर स्कूल प्रबंधन का कहना है कि कैमरा खराब हो गई है। वही मृतक के परिवार इसके लिए स्थानीय थाना मे हत्या का मामला दर्ज कराई है। उसके वाबजूद 6 दिन बीत गई और पुलिस हाथ पे हाथ रख कर कुंभकर्णी नींद में सो रही है…
इससे लगता है कि पुलीस किसी के दबाव में हत्यारा को बचाने की कोशिश कर रही है। मै प्रशासन विभाग को मीडिया के माध्यम से अगाह करना चाहता हूं कि अगर 24 से 48 घंटे के अंदर मृतक शिक्षक राहुल मिश्रा के हत्यारा को पुलिस गिरफ्तार नही करती है तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए तमाम कोयलांचल वासियों से निवेदन करता हूं कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में जात पात भेद भाव से उपर उठकर साथ देने के लिए आगे आए। मौके पर अमित अग्रवाल , सुनील सिंह , अजय सिंह , आयुष अग्रवाल , विवेक अग्रवाल , अंकुर अग्रवाल , राजीव गिरी व अन्य लोग मौजूद थे..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

