स्व० बिनोद बिहारी महतो की जयंती,हरेन्द्र सिंह ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया…

स्व० बिनोद बिहारी महतो की जयंती,हरेन्द्र सिंह ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया…

धनबाद (DHANBAD)आज स्व० बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर असर्फी हॉस्पिटल के सीईओ एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरेन्द्र सिंह ने नवाडीह स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर असर्फी हॉस्पिटल के सीईओ एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री हरेन्द्र सिंह ने स्व० बिनोद बिहारी महतो के योगदान को याद करते हुए कहा, “स्व. बिनोद बिहारी महतो ने समाज के हर वर्ग के लिए समर्पण और सेवा का उदाहरण पेश किया है।

उनके विचार और कार्य आज भी हमें प्रेरित करते हैं। हमें उनके आदर्शो को अपने जीवन में अपनाना चाहिए और समाज की सेवा के प्रति जागरूक रहना चाहिए। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया और स्व० बिनोद बिहारी महतो जी की महानता को याद किया।
श्री हरेन्द्र सिंह ने उपस्थित जनसमुदाय को स्व० बिनोद बिहारी महतो के जीवन और कार्यों के बारे में बताया और उन्हें प्रेरित किया कि वे स्व० बिनोद बिहारी महतो जी के सिद्धांतों पर चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें और समाज की प्रगति में योगदान दें।

NEWS ANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *