स्वास्थ्य विभाग से जारी हुआ नया ऑर्डर, धनबाद में इन डॉक्टरों की मांगी गई लिस्ट; मचा हड़कंप…

स्वास्थ्य विभाग से जारी हुआ नया ऑर्डर, धनबाद में इन डॉक्टरों की मांगी गई लिस्ट; मचा हड़कंप…

धनबाद(DHANBAD) : स्वास्थ्य विभाग रांची ने धनबाद समेत अन्य जिलों में 5 वर्ष से अधिक समय तक जमे डॉक्टरों की लिस्ट मांगी गई है।
इन सभी डॉक्टरों को दूसरे जगह स्थानांतरण करना है।
शनिवार को सिविल सर्जन डॉक्टर चंद्रभानु प्रतापन ने इस संबंध में सभी प्रखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदाधिकारी को निर्देश भेज कर लिस्ट उपलब्ध कराने को कहा है।

5 वर्ष से एक ही जिले में रहने वाले डॉक्टर को दूसरी जगह भेजा जाएगा। धनबाद में लगभग 15 से ज्यादा ऐसे डॉक्टर हैं, जो लंबे समय से एक ही जिले में रह रहे हैं। अब ऐसे चिकित्सकों में हड़कंप मचा हुआ है।

स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी
निर्देश आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे डॉक्टरों के लिस्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।7 मई से पहले लिस्ट बनाकर मुख्यालय को समर्पित की जाएगी। इसके बाद मुख्यालय अपने स्तर से स्थानांतरण का निर्देश जारी करेगा।

कर्मचारियों का हुआ है स्थानांतरण
इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से 5 वर्ष से अधिक समय तक जाने कर्मचारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। ऐसे दागी और भ्रष्ट कर्मचारी भी चिह्नित किए गए हैं और उन्हें दूसरे जगह स्थानांतरण किया गया है।
सरकार का मानना है कि लंबे समय तक एक ही जगह जाने रहने के कारण भ्रष्टाचार और उदासीनता जैसे मामले सामने आते हैं।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरोरिपोर्टdhah

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *