स्वास्थ्य केंद्र बंद मिलने पर अग्निमित्रा पाल का सरकार पर हमला, टीएमसी ने दिया जवाब…

स्वास्थ्य केंद्र बंद मिलने पर अग्निमित्रा पाल का सरकार पर हमला, टीएमसी ने दिया जवाब…

आसनसोल(ASANSOL): आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के नूपुर स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। दोपहर करीब 12:40 बजे जब वह स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं तो वहां ताला लगा हुआ मिला, जिस पर उन्होंने हैरानी जताई और राज्य सरकार पर निशाना साधा।

अग्निमित्रा पाल ने कहा कि आज 12 मार्च है और न तो यह राष्ट्रीय अवकाश है और न ही कोई सरकारी छुट्टी, फिर भी स्वास्थ्य केंद्र बंद मिला। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर इसका जवाब कौन देगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह अक्सर कहती हैं कि उनके नेतृत्व में बंगाल हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। अग्निमित्रा पाल ने सवाल किया कि क्या यही विकास का उदाहरण है? क्या इस इलाके के लोग और बच्चे बीमार नहीं पड़ते, और अगर पड़ते हैं तो बंद स्वास्थ्य केंद्र में उनका इलाज कैसे होगा।

विधायिका ने कहा कि कुछ ही हफ्तों बाद जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे और भाजपा की सरकार बनेगी, तब राज्य के साथ-साथ इस क्षेत्र के लोगों को भी सभी सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि तब स्वास्थ्य केंद्र बंद नहीं रहेंगे और गरीब लोगों को उचित इलाज, दवाइयां और सुशासन मिलेगा।
हालांकि इस मुद्दे पर बल्लभपुर पंचायत के उप-प्रधान सिदन मंडल ने अग्निमित्रा पाल के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि चार साल से अधिक समय बीत गया, तब तक विधायक यहां क्यों नहीं आईं। अब जब चुनाव नजदीक है, तब वह सिर्फ सुर्खियों में आने के लिए इस तरह के दौरे कर रही हैं।

सिदन मंडल ने बताया कि आज इलाके के एक स्थानीय क्लब में स्वास्थ्य जांच शिविर चल रहा है, जिसकी वजह से स्वास्थ्य केंद्र की कर्मचारी वहां गई हुई हैं। शिविर खत्म होते ही स्वास्थ्य केंद्र फिर से खोल दिया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि नूपुर स्वास्थ्य केंद्र हर दिन खुला रहता है और सिर्फ रविवार को बंद रहता है। यहां के स्वास्थ्यकर्मी नियमित रूप से स्थानीय लोगों को चिकित्सा सेवाएं देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अग्निमित्रा पाल केवल राजनीतिक उद्देश्य से इस तरह के बयान दे रही हैं, लेकिन इलाके के लोग सच्चाई समझते हैं और इस बार भी उनके बहकावे में नहीं आएंगे।

NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *