स्वस्थ माता और स्वस्थ बच्चे के लिए टीकाकरण आवश्यक – उपायुक्त…

स्वस्थ माता और स्वस्थ बच्चे के लिए टीकाकरण आवश्यक – उपायुक्त…

धनबाद(DHANBAD): स्वस्थ माता और स्वस्थ बच्चे के लिए टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करना चाहिए। सभी स्वास्थ्य केंद्र में नियमित रूप से टीकाकरण अभियान चलाया जाना चाहिए और उसका जमीनी स्तर पर उत्तम निष्पादन करना चाहिए।उपरोक्त बातें उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा ने आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा न्यूमोकोकल कॉन्जुगेट वैक्सीन के 14 वैलेंट की शुरुआत के लिए आयोजित एक समारोह में कहीं।उन्होंने कहा कि किसी भी टीकाकरण कार्यक्रम में एक भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को कड़ी मेहनत करनी होगी। लोगों के बीच जागरूकता लाकर बच्चों और उनकी माता को टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्र तक लाना होगा।माता एवं बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए उन्हें कुपोषण उपचार केंद्र (एम.टी.सी.) में लाकर कुपोषण से मुक्त करना होगा…

बैठक में उपायुक्त ने नियमित टीकाकरण, टीकाकरण से रोके जाने वाली बीमारियां, टीकाकरण के बाद के प्रतिकूल प्रभाव (ए.ई.एफ.आइ.) सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा की।इस अवसर पर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के एसएमओ डॉ अमित कुमार ने बताया कि नवंबर 2024 तक टीकाकरण में धनबाद जिले की उपलब्धि लगभग 96% है। जबकि हेपेटाइटिस बी में 94% रही..

उन्होंने टीकाकरण के बाद के प्रतिकूल प्रभाव, रिपोर्टिंग करने की पद्धति, ग्लोबल वैक्सीन एक्शन प्लान, ए.ई.एफ.आइ. के लिए क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम सहित अन्य विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को न्यूमोकोकल कॉन्जुगेट वैक्सीन के 14 वैलेंट का टिका लगाकर इसका शुभारंभ किया गया।साथ ही ए.ई.एफ.आइ. सर्विलांस एंड रिस्पांस नामक पुस्तक का विमोचन किया गया…

समारोह में उपायुक्त माधवी मिश्रा, उत्तरी छोटानागपुर के क्षेत्रीय उप निदेशक डॉ सिद्धार्थ सनयाल, सिविल सर्जन डॉक्टर चंद्रभानु प्रतापन, डीआरसीएचओ डॉ रोहित गौतम, डॉ रवि रंजन झा, डॉ सुनिल कुमार के अलावा बाघमारा, बलियापुर, धनबाद सदर, गोविंदपुर, झरिया, निरसा, तोपचांची, टुंडी के एमओआईसी तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी मौजूद थे..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *