स्वच्छता ही सेवा धनबाद में एनसीसी कैडेट्स ने रैली और सफाई कर दिया संदेश…

स्वच्छता ही सेवा धनबाद में एनसीसी कैडेट्स ने रैली और सफाई कर दिया संदेश…

धनबाद(DHANBAD):स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गुरुवार को 5 झारखंड बटालियन NCC धनबाद की ओर से रैली और सफाई अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर्नल के आर सिंह ने किया।

रैली में शामिल एनसीसी कैडेट्स ने लोगों को संदेश दिया कि साफ-सफाई केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। कैडेट्स ने स्टेशन रोड और आसपास के क्षेत्रों में झाड़ू लगाकर सफाई की और लोगों को अपने घर और आसपास का इलाका स्वच्छ रखने की अपील की।

कर्नल के आर सिंह ने कहा कि स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता में जागरूकता फैलाना है। उन्होंने बताया कि जब लोग देखेंगे कि युवा स्वयं सफाई कर रहे हैं तो उन्हें भी प्रेरणा मिलेगी और यह संदेश तेजी से समाज में फैलेगा।

वहीं, NCC सार्जेंट तुंबा कुमारी ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को की थी। इसका उद्देश्य लोगों को साफ-सफाई के महत्व को समझाना और उन्हें इस दिशा में सक्रिय करना है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास के इलाकों को साफ-सुथरा रखें।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *