स्टेशन से गया पुल अंडरपास के दूसरे छोर तक बनाया जाएगा नया नाला..प्रवेश व निकास द्वार बनेगा और बेहतर…

स्टेशन से गया पुल अंडरपास के दूसरे छोर तक बनाया जाएगा नया नाला..प्रवेश व निकास द्वार बनेगा और बेहतर…

धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आज शाम वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के साथ गया पुल अंडरपास का निरीक्षण किया।

उन्होंने श्रमिक चौक से गया पुल अंडरपास तक, अंडर पास से नया बाजार की ओर जाने वाले मार्ग तथा श्रमिक चौक से स्टेशन रोड मार्ग का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने कहा कि दुर्गा पूजा को देखते हुए प्रथम चरण में अंडरपास में पेवर ब्लॉक बिछाए गए हैं। इसके कारण वाहनों का आवागमन सरल हुआ है। लोगों को जाम से मुक्ति मिली है। अभी और कार्य बाकी है, परंतु लगातार हो रही बारिश से इसमें बाधा आ रही है। बारिश के रुकते ही अंडरपास के प्रवेश एवं निकास को और बेहतर बनाया जाएगा। पुलिस ने ऑटो रिक्शा पार्क करने के लिए अलग लेन निर्धारित किया है। जिसके कारण यातायात सरल हुआ है।

उन्होंने कहा कि अंडरपास में आसपास के नाले से पानी का रिसाव हो रहा है। इसके लिए स्टेशन से गया पुल अंडरपास के दूसरे छोर तक नया नाला बनाकर पानी का रिसाव बंद किया जाएगा। पानी का रिसाव बंद होने पर डामर का रोड बनाया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश प्रसाद, डीसीपी ट्रैफिक अरविंद कुमार सिंह के अलावा पूर्व मध्य रेलवे के पदाधिकारी मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *