

धनबाद(DHANBAD): झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह में दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा तय मानकों का पालन करने के लिए 10 पूजा समितियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें प्रथम आने वाली पूजा समिति को 51000 रुपए, द्वितीय को 41000 रुपए एवं तृतीय स्थान पर आने वाली पूजा समिति को 31000 रुपए तथा अन्य 7 पूजा समितियां को 11-11 हजार रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

जिसमें प्रथम स्थान पर आने वाली श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, स्टील गेट को 51 हजार रुपए, द्वितीय स्थान पर आने वाली श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति रंगुनी को 41 हजार रुपए, तृतीय स्थान पर आने वाली केएफएस वाणी मंदिर क्लब कालीमंड़ा शिवलीबाड़ी को 31 हजार रुपए तथा श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, नया बाजार, खेसमी, तोपचाँची, श्री श्री सार्वजनिक पूजा समिति बिराजपुर बरवाअड्डा, सार्वजनिक दुर्गापुजा समिति राजा कोलियरी निरसा, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बलियापुर, डिगवाडीह पुजा समिति जोरापोखर थाना, पुटकी कोलयरी पुटकी बलिहारी दूर्गा पूजा समिति तथा श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पुजा समिति महाराजगंज दुर्गा मंडप (मंदिर परिसर) को 11-11 हजार रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

