स्टारडम की दहलीज़ पर आम्रपाली दुबे, कमाई गजब की…

स्टारडम की दहलीज़ पर आम्रपाली दुबे, कमाई गजब की…

मुंबई(MUMBAI):रूपहले परदे पर चमकती वो मुस्कान, नजाकत से सजी अदायें और आंखों में बसा ख्वाबों का समंदर—ये आम्रपाली दुबे की कहानी है, जो गोरखपुर की गलियों से निकलकर सपनों के शहर मुंबई तक पहुंची। किसे पता था कि स्कूल के गलियारों में चंचलता से दौड़ती ये लड़की एक दिन करोड़ों दिलों की धड़कन बन जायेगी? कॉलेज के सांस्कृतिक मंच पर जब उन्होंने पहली बार अभिनय किया, तो मन के किसी कोने में यह ख्याल पनपा कि शायद यही उनका मुकद्दर है। और फिर शुरू हुआ संघर्षों और सपनों का सफर…

टेलीविज़न से भोजपुरी सिनेमा तक का सफर किसी परीकथा से कम नहीं था। जब आम्रपाली ने बड़े पर्दे पर कदम रखा, तो हर किरदार में उनकी मासूमियत और उनकी बेबाकी दोनों झलकने लगीं। निरहुआ के साथ उनकी जोड़ी बनी तो जैसे स्क्रीन पर जादू बिखर गया। हर फिल्म सुपरहिट, हर गाना ट्रेंडिंग और हर अदा लोगों के दिलों में बस जाने वाली। आज आम्रपाली सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री की पहचान बन चुकी हैं। 30 करोड़ की नेटवर्थ और एक फिल्म के लिये लाखों की फीस, मगर इससे भी ज्यादा उनकी असली दौलत है—दर्शकों का प्यार और सम्मान।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *