स्क्रुटनी के बाद महापौर पद के तीन प्रत्याशियों का नामांकन रद्द…

स्क्रुटनी के बाद महापौर पद के तीन प्रत्याशियों का नामांकन रद्द…

धनबाद(DHANBAD): नगर निकाय चुनाव में बृहस्पतिवार को धनबाद नगर निगम के महापौर के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय ने सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो के नेतृत्व में की।

स्क्रुटनी के बाद अखिलेश्वर महतो, डॉ सुशील कुमार एवं पुष्पा कुमारी का नामांकन रद्द किया गया।

महापौर के लिए 33 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। स्क्रुटनी के बाद अमित कुमार अग्रवाल, आकाश दुसाध, इंदु देवी, उमेश पासवान, कुसुम देवी, चंद्र शेखर अग्रवाल, जावेद इकबाल, दिलीप कुमार, दीनानाथ ठाकुर, नवल किशोर पासवान, नीलम मिश्रा, मोहम्मद परवेज खान, प्रकाश कुमार, बिनोद कुमार सिंह, भृगु नाथ भगत, मुकेश कुमार पांडेय, योगेंद्र प्रधान, रवि चौधरी, रवि बुंदेला, राजकुमार कनौजिया, राम विनय सिंह, राहुल कुमार चौहान, मोहम्मद रुस्तम अंसारी, लक्ष्मी देवी, शमशेर आलम अंसारी, शांतनु कुमार चंद्रा, शिल्पी शर्मा, संजीव कुमार, संजीव सिंह तथा के.सी. सिंहराज सहित 30 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र सही पाया गया।

शुक्रवार दिनांक 6 फरवरी 2026 को नाम वापस लेने की तिथि तथा 7 फरवरी को प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रतीक आवंटित किया जाएगा। वहीं 23 फरवरी को सुबह 7:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक मतदान होगा तथा 27 फरवरी 2026 को सुबह 8:00 बजे से मतों की गिनती की जाएगी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *