स्कॉर्पियो की टक्कर से दो युवक घायल, अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा…

स्कॉर्पियो की टक्कर से दो युवक घायल, अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा…

धनबाद (DHANBAD): रविवार देर रात डिगवाडीह गणेश पूजा मेला से झरिया लौट रहे दो युवकों की बाइक को जोड़पोखर के पास स्कॉर्पियो ने दो बार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान देव वर्मा और बॉबी कुमार वर्मा के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह टक्कर जानबूझकर दी गई, क्योंकि मेले के दौरान झूला झूलते समय दोनों की किसी से बहस हुई थी। उसी रंजिश में हमला किया गया।

घटना में देव वर्मा को सिर में गंभीर चोट आई है, वहीं बॉबी कुमार वर्मा की जांघ टूट गई है और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। रात 1 बजे दोनों को इलाज के लिए बैंक मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया, लेकिन परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही और पैसे मांगने का गंभीर आरोप लगाया। देव वर्मा के मामा नीरज कुमार ने कहा कि मरीज की हालत गंभीर थी, लेकिन डॉक्टरों ने समय पर रेफर नहीं किया। बॉबी के पिता धर्मेंद्र वर्मा ने भी लापरवाही की बात कही।

घटना की जानकारी मिलते ही बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी हुई है।

बीजेपी ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री रिंकू शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *