गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह के जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र रामप्रसाद यादव की डेड बॉडी स्कूल परिसर में ही एक पेड़ पर फंदे पर लटकी हालत में मिली। स्कूल परिसर में तहलका मच गया। इस घटना की फैली खबर के बाद मौके पर पहुंचे घरवालों का इल्जाम है कि यह हत्या का केस है। यह इल्जाम स्कूल के कुछ जिम्मेदार लोगों पर लगाया गया है।
वह 11 वीं कक्षा का छात्र था। वह इसी स्कूल में पढ़ता था। मृतक रामप्रसाद यादव गिरिडीह के राजधनवार थाना क्षेत्र के बलहारा गांव का रहनेवाला था। पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार.
NEWSANP के लिए गिरिडीह से ब्यूरो रिपोर्ट

