
आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल साऊथ पुलिस फाड़ी इलाके के हउजिंग मोड़ पर स्थित एक भूंजा दुकान मे कोयले से लदी एक हाइवा अपना नियंत्रण खोकर घुस गई, इस दौरान हाइवा भूंजा दुकान के सामने खड़ी एक कार, एक बाईक और एक स्कूटी को बुरी तरह रोंद डाला, वहीं घटना के बाद मौके पर भारी संख्या मे इलाके के लोगों की भीड़ पहुंच गई और पुलिस व जिला प्रशासन के ऊपर यह गंभीर आरोप लगाने लगी की आखिर कार किसके आदेश पर नो इंट्री होने के बावजूद कोयले से लदी यह वाहने चल रही हैं, आखिर कार इनके पीछे कौन है जिनको ना तो कोई रोकने वाला है और ना ही टोकने वाला, किसके बलबूते पर यह वाहने सुबह शाम चल रही हैं.
मेमधोमवा रेलवे साइडिंग और कुमारपुर पंचमुहा रेलवे साइडिंग से सुबह शाम रैक लोडिंग होती है और यहाँ से हर जगह के लिये ट्रांसपोर्टिंग होती है, वो भी क़ानून के तमाम नियमों को ताक पर रखकर ऐसे मे कांग्रेस नेता प्रसंजीत पोइतुंडी ने कहा की पुलिस और जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण शिल्पाँचल की आम जनता की जीवन खतरे मे है, ऐसे मे माध्यमिक का एक्जाम भी शुरू हो गया है, आखिर क्यों चंद पैसों के लिये आम जनता के जन जीवन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.
वहीं स्थानीय लोगों ने भी इलाके से चलने वाली इन भारी वाहनों की रफ़्तार पर नियंत्रण करने व इलाके से रात दस बजे नो इंट्री खुलने के बाद इन वाहनों को चलवाने की मांग पुलिस और जिला प्रशासन से की अन्यथा यह चेतावनी भी दी अगर ऐसा नही हुआ तो वह सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे, वहीं घटना की खबर सुन मौके पर पहुँची साऊथ पुलिस फाड़ी मामले की जाँच कर रही है, फिलहाल इस घटना मे कोई भी व्यक्ति हताहत नही हुआ है.
NEWSANP के लिए आसनसोल सी अतीक रहमान की रिपोर्ट
