सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फर्जी रिजल्ट नोटिस…

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा फर्जी रिजल्ट नोटिस…

बिहार(BIHAR): बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आने से पहले सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। लेकिन अब बोर्ड ने खुद सामने आकर साफ कर दिया है कि वायरल हो रहा नोटिस पूरी तरह फर्जी है और छात्रों को इससे भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। दरअसल Bihar School Examination Board ने मैट्रिक (10वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रहे एक कथित नोटिस को भ्रामक बताया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि रिजल्ट की तारीख को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर एक नोटिस तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की एक निश्चित तारीख का जिक्र किया गया है। इस नोटिस में बोर्ड का लोगो और हस्ताक्षर भी लगाये गये हैं, जिससे कई छात्र और अभिभावक भ्रमित हो रहे हैं। बोर्ड ने इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुये स्पष्ट किया कि यह नोटिस पूरी तरह मनगढ़ंत है और इसका बोर्ड से कोई संबंध नहीं है। बोर्ड अधिकारियों ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी जानकारी के लिये केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट Bihar Board Official Website पर ही भरोसा करें। बोर्ड ने कहा है कि रिजल्ट से जुड़ी सही जानकारी प्रेस विज्ञप्ति और आधिकारिक वेबसाइट के जरिये ही दी जायेगी। बिहार बोर्ड ने छात्रों को यह भी सलाह दी है कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें। अक्सर रिजल्ट से पहले इस तरह के फर्जी नोटिस और लिंक फैलाये जाते हैं, जिनका मकसद छात्रों को गुमराह करना होता है। बोर्ड के मुताबिक मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद टॉपर्स का सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जायेंगी। इसके बाद ही रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित की जायेगी।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *