सोबरन मांझी स्टेट लाइब्रेरी ने आतंकवादी हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च…

सोबरन मांझी स्टेट लाइब्रेरी ने आतंकवादी हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च…

धनबाद(DHANBAD): बुधवार संध्यामास्टर सोबरन मांझी स्टेट लाइब्रेरी ने आतंकवादी हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च में कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थल पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए वीभत्स आतंकवादी हमले के विरोध में मास्टर सोबरन मांझी स्टेट लाइब्रेरी, गोल्फ ग्राउंड के विद्यार्थियों ने कैंडल मार्च निकाला। रणधीर वर्मा चौक में पहुंचकर हाथों में तख्तियां लिए विरोध प्रदर्शन किया एवं आतंकवादियों पर कड़ी करवाई करने की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने कहा कि इस भयावह आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष देशवासियों की जान चली गई, जिससे हम सभी मर्माहत हैं। कहा अब वक्त आ गया है आतंकियों और देशद्रोहियों को मुंहतोड़ जवाब देकर सबक सिखाने का। कैंडल मार्च में आकाश मंडल, सीमा कुमारी, रोहित सिंह, सचिन, अमित , दयाल, उमेश, अभिषेक, मनोज, विवेक समेत सैकड़ो विद्यार्थी थे।

NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *