DESK: सोने-चांदी के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। बुधवार सुबह तक सोने की कीमत में करीब 6,188 रुपये की तेजी देखी गई, जिससे सोना 1,59,997 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी के भाव में 13,485 रुपये का उछाल आया और यह 2,81,500 रुपये प्रति किलो हो गई।
सर्राफा बाजार के अनुसार, कारोबारी सत्र की शुरुआत में सोना करीब 4,700 रुपये महंगा हुआ और चांदी में 11,700 रुपये का उछाल देखा गया। वैश्विक स्तर पर भी कीमती धातुओं की कीमतें मजबूती पर बनी हैं। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के चलते सोना और चांदी दोनों में तेजी बनी। स्पॉट गोल्ड 5,044.74 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है, जबकि स्पॉट सिल्वर 86.92 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तेजी का असर सर्राफा बाजार में भी देखने को मिलेगा और कीमतों में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी रहेगी।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

