सैफ के घर से मिले आरोपी शहजाद के 19 फिंगरप्रिंट, क्या बोली पुलिस ?…

सैफ के घर से मिले आरोपी शहजाद के 19 फिंगरप्रिंट, क्या बोली पुलिस ?…

मुंबई(MUMBAI): एक्टर सैफ अली खान के हमले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. मामले में मुंबई पुलिस को अब तक घटनास्थल से आरोपी शहजाद के 19 फिंगरप्रिंट मिले हैं. पुलिस फिंगरप्रिंट्स और फोरेंसिक स्पेशलिस्ट की मदद से अहम सबूत जुटाने में लगी है. मुंबई पुलिस के मुताबिक, सीढ़ियों, खिड़कियों समेत अन्य स्थानों पर आरोपी के हाथों के कई निशान पाए गए हैं. ये आरोपी के खिलाफ मजबूत सबूत हो सकते हैं. सैफ अली पर हुए हमले को लेकर मुंबई पुलिस अलर्ट है और केस को सुलझाने में लगी है. इस बीच आरोपी शहजाद को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं….

आरोपी शहज़ाद ने उगले कई बड़े राज़
पुलिस के अनुसार, सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी शहजाद ने अभिनेता के घर में घुसने से पहले कई मशहूर हस्तियों के घरों की रेकी की थी. वह रिक्शा चालक से हस्तियों के घरों के बारे में जानकारी लेता था. पुलिस रिक्शा चालक की तलाश कर रही है.

आगे की छानबीन में जुटी मुंबई पुलिस
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने रिक्शा चालक से बांद्रा इलाके में रहने वाली हस्तियों के घर के बारे में जानकारी हासिल की थी. पुलिस उस रिक्शा चालक की तलाश कर रही है, ताकि पता चल सके कि आरोपी ने किस-किस स्टार के घर की रेकी की थी. आरोपी ने शाहरुख खान-सैफ अली के अलावा अन्य कई हस्तियों के घर की रेकी की थी.

शहज़ाद का मोबाइल फोन हुआ जब्त
पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि सैफ अली पर हमले का आरोपी बांग्लादेशी नागरिक शहजाद पुलिस की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रहा था. आरोपी के मोबाइल फोन से पुलिस को संदिग्धों की तस्वीरें मिली है, जिन्हें जब्त कर लिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पुलिस की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहा था.

TV और खबरों से रखता था नज़र
पुलिस ने बताया कि आरोपी इन तस्वीरों और खबरों के माध्यम से पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखता था. मोबाइल फोन से उन संदिग्धों की तस्वीर मिली है, जिन्हें पुलिस पूछताछ के लिए लेकर आती थी. आरोपी के मोबाइल फोन में न्यूज चैनलों पर दिखाए जा रहे संदिग्धों के स्क्रीनशॉट भी मिले हैं. पुलिस ने फोन जब्त कर लिया है.

बांग्लादेश का नागरिक है आरोपी शहज़ाद
बता दें, मुंबई पुलिस ने सैफ अली पर हुए हमले को लेकर पहले भी दो संदिग्धों को उठाया था और उनसे पूछताछ की थी. इन दोनों की शक्ल और कदकाठी मुख्य आरोपी से मिलती-जुलती थी. बांग्लादेशी नागरिक आरोपी शहजाद (30) को पुलिस ने रविवार सुबह ठाणे शहर से गिरफ्तार किया था. अदालत ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया.

7 घंटे की तलाशी के बाद हत्थे चढ़ा आरोपी
शहजाद को रविवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में खान के घर से करीब 35 किलोमीटर दूर ठाणे के कासरवदावली में हीरानंदानी एस्टेट के पास से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने ठाणे के एक जंगली इलाके में एक श्रमिक शिविर में शहजाद का पता लगाया. सूत्रों के अनुसार, शहर में सात घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद उसे गिरफ्तार किया गया….

NEWSANP के लिए मुंबई से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *