सैकड़ों युवाओं ने थामा आजसू का दामन…

सैकड़ों युवाओं ने थामा आजसू का दामन…

झारखंड(JHARKHAND): “ऐ वतन की रेत मुझे एड़ियां रगड़ने दे, मुझे यकीन है पानी यहीं से निकलेगा,” यह पंक्तियां शनिवार को चौपारण की औलाद कॉलोनी में गूंज उठीं, जब आजसू पार्टी के संगठन विस्तार कार्यक्रम में सैकड़ों युवा पार्टी में शामिल हो गये। मुख्य अतिथि की हैसियत से केंद्रीय महासचिव संजय मेहता, विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला प्रभारी मनोज महतो मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो एवं संचालन जिला सचिव मोनू अख्तर ने किया।

संजय मेहता ने युवाओं का आह्वान करते हुये कहा कि “राजनीति में युवाओं का कदम रखना जरूरी है। आजसू ही वह पार्टी है, जो युवाओं को असली मौका देती है।” परमेश्वर महतो ने जोड़ा, “आप संगठन के मजबूत अंग हैं। जब आप एकजुट होंगे तभी विकास की गंगा बहेगी।” मोनू अख्तर ने जोश भरे अंदाज़ में कहा, “सुदेश महतो ने कभी धर्म की नहीं, हमेशा विकास की राजनीति की है। आज समय है कि हम एकजुट होकर झारखंड से एक सच्चा झारखंडी नेता बनायें।” उन्होंने शेरो-शायरी के अंदाज में यह भी कहा, “ना हमसफर से निकलेगा, ना हमनसी से निकलेगा, हमारा कांटा हमसे ही निकलेगा।” कार्यक्रम में यह ऐलान भी हुआ कि बहुत जल्द चौपारण की 26 पंचायतों में कमेटियों का गठन किया जायेगा। सभा में मौजूद हर चेहरे पर उम्मीद थी और हर नारा चौपारण की फिजाओं में गूंज रहा था।

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *