सेल अपने कमांड क्षेत्र के युवकों को प्रशिक्षित कर सरकारी नौकरी के योग्य बनाएगा…

सेल अपने कमांड क्षेत्र के युवकों को प्रशिक्षित कर सरकारी नौकरी के योग्य बनाएगा…

सिंदरी (DHANBAD): सेल अपने कमांड क्षेत्र के युवकों को सीएसआर के तहत एसएससी, बैंक और रेलवे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षित करेगा ।

सेल ने इसके लिए महेंद्रा स्किल को अनुबंधित किया है ।
महेंद्रा स्किल के स्टेट हेड ने बताया कि सेल कमांड क्षेत्र एसपीएम इंटर कॉलेज सिंदरी और चासनाला एकेडमी में दो कोचिंग सेंटर निर्धारित किया गया है ।

आज शुक्रवार को महिंद्रा स्किल ने डाॅ एसपीएम इंटर कॉलेज कोचिंग सेंटर पर 100 चयनित युवाओं को अध्ययन सामग्री दिया । महिंद्रा स्किल के स्टेट हेड रौशन सिंह राणा ने बताया कि दोनो सेंटर पर 100 युवकों को कोचिंग के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी । प्रशिक्षण की अवधि छह माह की होगी ।
स्टेट हेड ने बताया कि कौशल विकास के लिए गोविंदपुर का चयन किया गया है । यहां भोजन के साथ आवासीय सुविधा उपलब्ध रहेगी ।

एसपीएम इंटर कॉलेज केंद्र पर कोचिंग सेंटर आज शुक्रवार से शुरु हो गया ।

NEWSANP के लिए अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *