
मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा की ‘सेल्फी विद तिरंगा’ प्रतियोगिता सम्पन्न

झरिया(JHARIA):“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा आयोजित “सेल्फी विद तिरंगा” प्रतियोगिता का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र में अपार उत्साह देखने को मिला और कुल 127 सेल्फ़ियाँ प्राप्त हुईं।
निर्णायक की भूमिका निभाते हुए रेवेन्सॉ विश्वविद्यालय, कटक के सहायक प्राध्यापक डॉ. अभिनय शर्मा ने कहा— “यह देखकर हर्ष हुआ कि प्रतिभागियों ने तिरंगे के साथ अपने उत्साह और देशभक्ति को कैमरे में जिस आत्मीयता से कैद किया है, वह अपने आप में प्रेरणादायी है। इन तस्वीरों में तिरंगे का गौरव और युवाओं की सच्ची भावनाएँ झलक रही हैं।”
उनके निर्णय अनुसार सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों को क्रमशः—
प्रथम स्थान : प्रिशा केजरीवाल
द्वितीय स्थान : स्वाति अग्रवाल
तृतीय स्थान : जूही जयसवाल
प्राप्त हुआ।
शीर्ष तीन प्रविष्टियों को आगामी प्रांतीय प्रतियोगिता हेतु भेजा गया है।
कार्यक्रम संयोजक नेहा मित्तल ने कहा:
“यह प्रतियोगिता सिर्फ़ एक फोटो खींचने तक सीमित नहीं थी, बल्कि तिरंगे के साथ अपने दिल की भावनाओं को जोड़ने का एक प्रयास था। हमें खुशी है कि लोगों ने पूरे जोश और उमंग के साथ इसमें भाग लिया। हमें मिली 127 प्रविष्टियाँ हमारे समाज की राष्ट्रभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान का अद्भुत उदाहरण हैं।”
इस आयोजन के माध्यम से मंच ने तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को एक नए अंदाज़ में समाज के बीच व्यक्त करने का सफल प्रयास किया। मंच परिवार ने सभी प्रतिभागियों को साधुवाद दिया और आशा व्यक्त की कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश मजबूत करेंगे।
NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडे की रिपोर्ट

