धनबाद(JHARKHAND): जब देश की सीमाओं पर तनाव है और भारत अपने दुश्मनों को कड़ा जवाब दे रहा है, ऐसे समय में एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है — एक ऐसा परिवार जहाँ भारतीय सेना और वायुसेना की विरासत आज के युवा पायलटों में जोश और जज़्बे के रूप में दिखाई देती है।
भारतीय सेना के एक सेवानिवृत्त कर्नल की बेटी सृष्टि जीवंतिका सिंह और दामाद अवनीत सिंह जो दोनों अनुभवी कमर्शियल पायलट हैं (Air India Express और IndiGo में सेवा दे चुके हैं), अब अपने देश की रक्षा के लिए हवाई अभियान में योगदान देना चाहते हैं।
उनके शब्दों में:
“हम उड़ना जानते हैं। अगर देश पुकारे, तो हम दुश्मन के इलाके में भी उड़ान भरने के लिए तैयार हैं।”
इस परिवार का सैन्य गौरव यहीं नहीं रुकता — दामाद के पिता विंग कमांडर परमजीत सिंह भारतीय वायुसेना में सेवा कर चुके हैं। यह वही खून है जो दुश्मन को ललकारने की ताक़त रखता है। आज जब देश के सामने सुरक्षा की चुनौती है, ये युवा जोड़ा अपने हौसले से यह दिखा रहा है कि देशसेवा सिर्फ वर्दी में नहीं, बल्कि संकल्प और कर्तव्यभाव में होती है।
“हमारे रगों में भारतीय सेना और वायुसेना का खून दौड़ रहा है,” यह कहते हुए दोनों ने इच्छा जताई है कि अगर सरकार या वायुसेना उन्हें किसी भी रूप में देशसेवा के लिए बुलाए, तो वे सबसे पहले आगे आएंगे।
यह जोड़ा न केवल तकनीकी रूप से सक्षम है, बल्कि उनमें राष्ट्रप्रेम और साहस की वो भावना है, जो हर भारतीय को गौरवान्वित करती है।
एक पायलट के रूप में उनकी यह पेशकश एक उदाहरण है — कि जब देश पुकारे, तो हर नागरिक चाहे जिस क्षेत्र में हो, एक सैनिक बन सकता है।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

