सेक्स रैकेट का संचालन सूचना पर पुलिस ने वसंत विहार में की छापेमारी…

सेक्स रैकेट का संचालन सूचना पर पुलिस ने वसंत विहार में की छापेमारी…

धनबाद(DHANBAD) : सरायढेला थाना क्षेत्र के ढांगी मोड़ स्थित वसंत विहार कॉलोनी स्थित एक मकान में सेक्स रैकेट का संचालन होने की सूचना पर पुलिस ने शनिवार की रात में छापेमारी की. पुलिस ने यहां मकान मालिक समेत दो पुरुष व तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है. शनिवार की रात लगभग नौ बजे स्थानीय लोगों ने ढांगी मोड़ स्थित एक मकान में सेक्स रैकेट का संचालन होने की सूचना सरायढेला पुलिस को दी. सरायढेला थाना प्रभारी नूतन मोदी सभी को हिरासत में लेकर थाने ले गयीं. हिरासत में लिए गये लोगों में मकान मालिक प्रफुल्ल जायसवाल, किरायेदार अशोक शर्मा के अलावा तीन महिलाएं व एक बच्ची शामिल है. वंही कुछ लोगों के घर की चहारदीवारी से कूदकर भागने की भी सूचना है. मौके पर स्थानीय लोगों ने हंगामा भी किया. हंगामा को देख घर में रहने वाले सभी लोगों ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया. बाद में सरायढेला थाना प्रभारी के पहुंचने पर लोगों ने कमरे का दरवाजा खोला…..

कमरे में था क्यूआर कोड का स्टिकर
छापेमारी करने के दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में शराब की भरी व खाली बोतलें, कॉन्डम के कई पैकेट के साथ अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है. मकान के अलग-अलग कमरों में क्यूआर कोड का स्टिकर भी पुलिस को मिला है….

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे थे मकान मालिक
मकान मालिक प्रफुल्ल जायसवाल मुरली नगर में रहते है. ढांगी मोड़ के वसंत विहार स्थित अपने मकान को किराया पर दे रखा है. शनिवार की रात स्थानीय लोगों की सूचना पर वह ढांगी मोड़ के वसंत विहार स्थित अपने घर पहुंचे थे. उन्होंने पुलिस को बताया कि लगभग छह माह पूर्व अशोक शर्मा नामक व्यक्ति को मकान किराया पर दिया है. अशोक शर्मा ने खुद को बैंक कर्मी बताया है…..

NEWSANP के लिए धनबाद से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *