सूर्या हाइलैंड सोसाइटी के मंदिर प्रांगण में किया गया संगीतमय सुंदरकांड का भव्य आयोजन…

सूर्या हाइलैंड सोसाइटी के मंदिर प्रांगण में किया गया संगीतमय सुंदरकांड का भव्य आयोजन…

सुप्रसिद्ध पंडित रमाशंकर मिस्र के द्वारा किया गया संगीतमय सुंदरकांड

धनबाद(DHANBAD): माघी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सूर्या हाइलैंड सोसाइटी के मंदिर प्रांगण में संगीतमय सुंदरकांड का भव्य आयोजन किया गया। सुंदरकांड का मुख्य आकर्षण सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित रमाशंकर मिश्र रहे, जिनके द्वारा रामायण के सबसे प्रमुख कांड सुंदरकांड का संगीतमय एवं लयवद्ध प्रस्तुति की गई। सुंदरकांड को सुनने के लिए मुख्य रूप से धनबाद के विधायक राज सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । इस दौरान समाचार संकलन करने आए पत्रकारों को सुंदरकांड के प्रति एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
सूर्या हाइलैंड सिटी में इस आयोजन से लोगों में काफी खुशी का माहौल देखा गया। इस दौरान पुरुषों के अलावा महिला श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई।

सभी श्रद्धालु पंडित रमाशंकर मिश्रा द्वारा सुंदरकांड के लयवद्ध प्रस्तुति से भाव विभोर दिखे।
सुंदरकांड वाचन के दौरान पंडित रमाशंकर मिश्र ने श्रद्धालुओं को बताया कि रामायण में सुंदरकांड का बहुत ही बड़ा महत्व है। सुंदरकांड वास्तव में अति सुंदर है, जिसके पठन-पाठन एवं श्रवण करने से मनुष्य की सारी बाधाएं दूर हो जाती है।
उन्होंने बताया कि जहां भी सुंदर कांड का पठन-पाठन एवं श्रवण किया जाता है उस स्थान पर बजरंगबली हनुमान के अलावा स्वयं देवाधिदेव महदेव, श्री हरि विष्णु एवं सभी देवी देवता उस स्थान पर उपस्थित होकर सुंदरकांड का श्रवण करते हैं एवं श्रवण करने वाले श्द्धालुओं को अपना आशीर्वाद देते हैं।

सुंदरकांड आयोजन के मुख्य यजमान के रूप में कुमारधूबी स्थित कुमारधूबी बालक – बालिका बंगला मध्य विद्यालय के पधानाध्यापक कन्हैया मिश्रा एवं धनबाद प्रेस क्लब के महासचिव अजय प्रसाद रहे।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए भगवान के प्रसाद के अलावा विशेष प्रसाद के रूप में संध्या 7:00 बजे खीर-पूड़ी एवं अन्य भोग की भी आयोजन में व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सूर्या हाइलैंड सिटी सोसाइटी के अध्यक्ष नरेंद्र परमार, सचिव संतोष सिन्हा, समिति के अन्य पदाधिकारी गण जिसमें देवभूषण कुमार,महेश कुमार पासी, विनोद सिंह, डा० भक्ति सिंह, हरेराम शर्मा, अमिताभ सिन्हा एवं संयुक्त सचिव निवास मंडल के अलावा महिलाओं में मुख्य रूप से पुनीता मैडम, संगीता सिंह, प्रियंका सिंह , निक्की कुमारी, रीता कुमारी, मोनिका देव, रेखा खंडेवाल, मंजू सिंन्हा, अंजू कमारी , बिभा प्रसाद, ज्योति शर्मा एवं कुमारी सपना ओझा का मुख्य रूप से सराहनीय योगदान रहा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *