सुभाष नगर में स्वर्गीय करमा मुंडा फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, पहले दिन ही जबरदस्त हुआ मैच…

सुभाष नगर में स्वर्गीय करमा मुंडा फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, पहले दिन ही जबरदस्त हुआ मैच…

बेरमो(BERMO):सुभाष नगर फील्ड क्वारी फुटबॉल ग्राउंड में स्वर्गीय करमा मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज पूरे रंगारंग अंदाज में हुआ. जिसका उदघाटन वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण सिंह और पूर्व वार्ड पार्षद अशोक अग्रवाल ने किया. अरुण सिंह ने फुटबॉल में किक मारकर प्रतियोगिता को हरी झंडी दी. वही अशोक अग्रवाल ने भी सभी प्लेयर्स से मुलाक़ात कर हाथ मिलाया और फिर राष्ट्रीय गीत बजने के बाद मैच शुरू हुए.

एक दशक से ज्यादा वक्त के बाद इस खेल मैदान में शुरू हो रहें कोई टूर्नामेंट पर दर्शकों की खचाखच भीड़ देखने को मिली. गजब का उत्साह और उमंग देखने को मिला.पहले दिन तीन मुकाबले हुए, जिसमे अर्णव 11 की टीम क़्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. पूरे खेल के दौरान खिलाड़ियों के जोश के साथ दर्शकों ने भी पूरे मैच का जोरदार लुत्फ़ उठाया. यह फुटबॉल टूर्नामेंट 20 तारीख तक चलेगा और विजेता टीम को 30 हजार रुपए का इनाम रखा गया हैं.
मालूम हो कि इस प्रतियोगिता को कराने के लिए युवा खिलाड़ियों ने काफ़ी मेहनत की. टूर्नामेंट के अध्यक्ष सुनील कुमार मुंडा की निगरानी में अपने साथियों के साथ इस खेल मैदान को बनाने में खुद ही मेहनत की और बेजार पड़े ग्राउंड की सूरत ही बदल दी.इस मैच के उदघाटन के दौरान स्वर्गीय करमा मुंडा के परिजन भी मौजूद रहें और उनके लिए दो मिनट का मौन भी मैच शुरू होने से पहले रखा गया.

NEWSANP के लिए बेरमो से शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *